DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

1 करोड़ का गांजा जब्त…चार भाइयों का गैंग 5 राज्यों में करता था सप्लाई

चित्रगुप्तनगर थाने की पुलिस ने गांजा तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वैशाली के जंदाहा के विक्की जायसवाल, दौलतपुर के अमित राज, दिलखुश कुमार, अरविंद कुमार, सत्यम दत्त गुप्ता और डीह बिचौली के अनिल चौधरी को गिरफ्तार किया है। सभी एक ही इलाके के रहने वाले हैं और पुराने परिचित हैं। अमित और दिलखुश सरगना विक्की के मौसेरा भाई हैं। विक्की का सहोदर भाई रिक्की जायसवाल फरार चल रहा है। विक्की ने 12वीं तक की पढ़ाई की है और उसकी पत्नी अधिवक्ता है। गिरोह के पास से पुलिस ने 1 करोड़ का 120 किलो गांजा, 7 मोबाइल, 2 वॉकी टॉकी, 2 इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन गाड़ियां (फॉर्चूनर, थार और ऑल्टो) बरामद की हैं। विक्की नॉर्थ ईस्ट के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर और उसके आसपास के इलाकों से गांजा मंगवाता था। कंकड़बाग के अशोक नगर स्थित एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराया पर ले रखा था। इस फ्लैट का इस्तेमाल कार्यालय के तौर पर करता था। यहीं से गांजा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रांची और वाराणसी भेजता था। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। गिरोह के कई धंधेबाज अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 17 बैंक खाते मिले, एसपी ने कहा-संपत्ति जब्त की पुलिस को गिरोह के 17 बैंक खाते मिले हैं। आकलन है कि इनमें से 8 खातों में इस साल करोड़ों का ट्रांजेक्शन हुआ है। बैंक से इनका डिटेल मांगेगी। खातों को फ्रीज किया जाएगा। विक्की और रिक्की 3 साल से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। इस तस्करी से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। एसपी ने कहा कि इनकी संपत्ति जब्त होगी। नए साल के लिए वाराणसी और दिल्ली भेजा जाता 120 किलो गांजा ऐसे पकड़ाए : थानेदार रौशनी कुमारी को सूचना मिली कि तस्करों का एक गिरोह गांजे की खेप लेकर राजेंद्रनगर टर्मिनल होते कहीं जाने वाला है। इसके बाद राजेंद्रनगर आरओबी के पास एक ऑॅल्टो में 5 लोगों को पकड़ा। उसमें 34 किलो गांजा था। उनकी निशानदेही पर अशोकनगर में छापा मारकर विक्की को गिरफ्तार किया। फ्लैट से 85 किलो गांजा, गाड़ियां और अन्य सामान बरामद हुआ। सभी वाराणसी जा रहे थे। वहीं फ्लैट से बरामद 85 किलो गांजा दिल्ली भेजा जाना था। नए साल में इसे खपाना था। पटना आता था गांजा, पर यहां सप्लाई नहीं विक्की ने पटना के साथ दिल्ली में ऑफिस खोल रखा है। नॉर्थ-ईस्ट से ट्रेन से माल पटना आता है। वह पटना में गांजे की सप्लाई नहीं करता था। थार और फॉरच्यूनर से दिल्ली के ऑफिस में गांजा पहुंचता था। वहां से आसपास के तस्करों को डिलिवरी दी जाती थी। गिरोह के भंडाफोड़ के बाद पटना पुलिस दिल्ली और यूपी पुलिस के संपर्क में है। दिल्ली स्थित विक्की के ऑफिस में छापेमारी की गई है। वहीं वाराणसी में विक्की के पैडलरों के बारे में यूपी एसटीएफ को जानकारी दी गई है। यूपी एसटीएफ भी छापेमारी कर रही है।


https://ift.tt/C4v0fEP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *