DniNews.Live

प्रयागराज में महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, VIDEO:नौकरी के नाम पर लिए थे 4 लाख; महिला ने शोर मचाया, तो भीड़ ने पकड़ा

प्रयागराज में महिला ने बीच बाजार युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 4 लाख रुपए लिए थे। न नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। महिला ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सोमवार दोपहर नैनी मेवा लाल बगिया चौराहे पर महिला को युवक दिख गया। महिला ने पहले उससे अपने पैसे मांगे। युवक ने बार कोड देने को कहा। महिला ने जैसे ही मोबाइल निकाला, तो वह भाग गया। महिला ने जब शोर मचाया, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला बीच बाजार उसे चप्पल से पीटने लगी। देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया। लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। पुलिस चौकी पर करीब एक घंटे पंचायत भी हुई। मामला नैनी मेवा लाल बगिया चौराहे का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… कोरांव की रहने वाली रीतू तिवारी पत्नी ब्रजेश तिवारी नैनी के एडीए कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहती हैं। ब्रजेश ई-रिक्शा चलाते हैं। रीतू ने बताया- करीब 2 साल पहले ई-रिक्शा पर मेरे पति की मुलाकात अनूप पांडेय निवासी बभनपुर कर्मजीत बिहार कुंडा प्रतापगढ़ से हुई। नैनी के चक भटाही में अनूप उस समय एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था। कई बार मुलाकात के दौरान अनूप ने कृषि विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी की बात पर लालच में आए ब्रजेश और उसकी पत्नी ने अनूप पर भरोसा कर लिया। धीरे-धीरे 8 बार में 4 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद जब नौकरी की बात होती, तो अनूप बात को काट देता और फोन उठाना बंद कर देता। इसके बाद मिलना-जुलना और फोन उठाना भी छोड़ दिया। सोमवार को अनूप मिश्रा नैनी के मेवा लाल की बगिया चौराहे पर मिला। उस दौरान रीतू ने अनूप को रोक लिया। रोकते ही नौकरी के नाम पर लिए गए पैसे मांगे, तो अनूप ने तुरंत बार कोड मांगा। जैसे ही महिला ने मोबाइल निकाला, वह तेजी से भागने लगा। महिला ने शोर मचाते हुए सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक को दौड़ाया, लेकिन वह गली के अंदर छिप गया। तभी एक युवक ने उसे दबोचकर पकड़ लिया। हंगामे के बीच पकड़े गए युवक की महिला ने चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने महिला को समझाया। लोग युवक को पकड़कर एक घंटे सड़क पर बैठे रहे। इसके बाद एक सिपाही पहुंचा और भीड़ ने युवक को उसे सौंप दिया। पुलिस चौकी पर चलती रही पंचायत
पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ कस्बा पुलिस चौकी पहुंची। वहां करीब घंटे भर पंचायत हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी को वहां से वापस भेजा। युवक अभी भी हिरासत में है। पीड़ित परिवार का कहना था कि वो 2 साल से लगातार पैसे के लिए परेशान हैं। लेकिन पैसा नहीं वापस किया जा रहा है। इस मामले में एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया- मामला संज्ञान में है। युवक को थाने लाया गया है। पूछताछ कर जांच की जा रही है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ———————- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *