DniNews.Live

मुरादाबाद में 4 साल के मासूम से दुष्कर्म:परचून दुकानदार समेत तीन पर केस, एक गिरफ्तार

मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के नरखेड़ गांव में चार साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में एक परचून दुकानदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी फैज अली को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मासूम बच्चे को अपनी परचून की दुकान में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया और मौके से फरार हो गया। बच्चा रोता-बिलखता घर पहुंचा, जहां परिजनों ने देखा कि उसके अंडरवियर पर खून लगा हुआ था। यह देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। पीड़ित परिवार ने जब इस वारदात का विरोध किया, तो आरोपी के परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मासूम के पिता को घटना की जानकारी मिली। वह तुरंत अपने बच्चे को उसी अवस्था में लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फैज अली पुत्र शौकीन अली सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फैज अली को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। पीड़ित मासूम के पिता ने बताया कि वह खेत पर काम करने गए थे, जबकि उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटा घर पर थे। उनकी पत्नी ने फोन पर बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब वह घर पहुंचे, तो देखा कि बेटा डरा हुआ और सहमा हुआ था, और उसके नेकर से खून बह रहा था। पूछने पर बेटे ने बताया कि घर के पास परचून की दुकान चलाने वाले फैज अली ने उसके साथ यह हरकत की है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पति-पत्नी शिकायत लेकर आरोपी के घर गए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। आरोपी कैंची लेकर दोनों के ऊपर सवार हो गया। और धमकी दी के अगर इस विषय में किसी को बताया तो वह उनको जान से मार देगा।

इसके बाद पीड़ित पिता अपने 4 वर्षिय बेटे को लेकर थाना मूंढापांडे पहुंचा और शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। जिसमें पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है इस घिनौनी वारदात के चलते क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *