लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत देने के लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने IPL मैचों के दौरान मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाते हुए रात 12:30 बजे तक संचालन का फैसला किया है। यह सुविधा खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मुकाबलों के दिनों में मिलेगी, ताकि दर्शकों को देर रात सुरक्षित घर लौटने में परेशानी न हो। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है और शाम 7:30 बजे होने वाले मैचों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मेट्रो प्रशासन लगातार चौथे साल क्रिकेट फैंस के लिए यह विशेष व्यवस्था कर रहा है। इकाना स्टेडियम तक आसान कनेक्टिविटी मैच देखने जाने वाले दर्शकों के लिए इकाना स्टेडियम तक पहुंच और वापसी को और आसान बनाया गया है। इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट पर फीडर बसें मिलेंगी। मैच खत्म होने के बाद भी बसें स्टेडियम से मेट्रो स्टेशनों तक चलती रहेंगी। इन तारीखों पर मिलेगी सुविधा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस UPMRC के एमडी सुशील कुमार ने कहा- मेट्रो यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि यह पहल सिर्फ यात्रा तक सीमित नहीं, बल्कि हर यात्री को बेहतर अनुभव देने की कोशिश है।

Leave a Reply