प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एक 10 साल की बच्ची ने उन्हें चिठ्ठी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्र में उनसे मदद की गुहार की है। बच्ची ने दालमंडी में हो रही कार्रवाई रोकने की अपील की है। बच्ची का कहना कि दालमंडी में पापा की दुकान तोड़ी जा रही है, इससे हम लोग परेशान हो गए हैं। पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इकरा के साथ-साथ उसके बड़े भाई अलहम व अब्दुल का भी नाम इस पत्र में लिखा गया है। यह पत्र उसके पिता प्रधानमंत्री के दिल्ली कार्यालय भेजेंगे। पढ़िए, पत्र में हुबहू क्या लिखा ‘मोदी जी, नमस्कार/ सलाम अलैकुम, हम लोग वाराणसी के दालमंडी के रहने वाले हैं। हम लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं। हम सब बहुत परेशान हैं। मेरे पापा और परिवार के सभी लोग अफसरों से गुहार लगा रहे हैं कि हम लोगों के दुकान और मकान न तोड़े जाएं। इस कार्रवाई से हम भाई बहनों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हम लोगों को आपसे बड़ी उम्मीदें हैं, कृपया हम लोगों की मदद करें।’ घर टूटने से ननिहाल में रह रहे बच्चे दालमंडी में आदिल खान का घर और मोबाइल शॉप है। मोबाइल शॉप की कमाई से परिवार का खर्च चलता है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान इनका मकान तोड़ दिया गया है। अभी दुकान बची है, लेकिन इसका भी टूटना तय है। घर टूटने से आदिल की पत्नी सानिया अपने बच्चों के साथ अभी मायके में हैं। दुकान बच जाए, इसके लिए कोर्ट से गुहार आदिल खान ने बताया, हम लोग विधायक, सांसद व मंत्रियों तक का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई भी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। आदिल की अगुवाई में पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। काशी विश्वनाथ पहुंचना होगा आसान दरअसल, दालमंडी की सड़क को माडल सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है। दालमंडी में 181 मकान चिह्नित हैं जिन्हें तोड़ा जाना है। इसमें 6 मस्जिदें भी चिह्नित हैं। कुल 187 प्रॉपर्टी चिह्नित हैं इसमें कुल 1400 से 1800 दुकानें शामिल हैं। अभी 30 दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। जब PM नरेंद्र मोदी वाराणसी के 51वें दौरे पर पहुंचे थे तो उन्होंने ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर यह सड़क है, इसे अब 60 फीट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फीट की सड़क रहेगी और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी होगी। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत भी मिलेगी। अभी तक दालमंडी वाली सड़क बहुत ही सकरी और घनी आबादी वाली है। यह शहर का सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है। इस सड़क के चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचना और आसान होगा। मंदिर तक जाने का एक नया रास्ता होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 215 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन जारी:मजदूर हथौड़ा से तोड़ रहे मकान-दुकान, 200 पुलिसकर्मी तैनात; ड्रोन से निगरानी वाराणसी के दालमंडी में सोमवार को भी दूसरे दिन सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। PWD, पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में बुलडोजर से मकानों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। वहीं जहां बुलडोजर नहीं पहुंच पा रहा है। वहां पर मजदूर भी हथौड़ा लेकर मकानों और दुकानों को तोड़ रहे हैं। करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इससे पहले रविवार को 30 दुकानों और मकानों को तोड़ा गया था। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply