DniNews.Live

यूपी के 40 जिलों में बारिश का अलर्ट:4 दिन बरसात और ओले गिरेने की चेतावनी; बांदा सबसे गर्म, पारा 41 पार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अलग-अलग स्तरों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है। मौसम बदलने की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है। एक द्रोणी (ट्रफ) पश्चिमी राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक फैली हुई है, जबकि दूसरी द्रोणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तक सक्रिय है। इन सिस्टम्स के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी उत्तर प्रदेश की ओर आ रही है, जो पछुआ हवाओं से टकराकर बारिश और आंधी की स्थिति बना रही है। मौसम की तस्वीरें- 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर
29 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे पूर्वी जिलों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह दौर 1 अप्रैल तक जारी रह सकता है। वही,31 मार्च तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में फिर से 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। इन जिलों में बारिश संग तेज हवा चलने का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर। बारिश से प्रभावित किसानों को साढ़े 4 करोड़ का मुआवजा मिला
यूपी सरकार के मुताबिक, ओलों से प्रभावित 286 किसानों को अब तक ₹13.34 लाख की राहत राशि दी जा चुकी है। वहीं, भारी बारिश से प्रभावित 9,992 किसानों को ₹4.47 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी प्रभावितों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही राहत मुहैया कराई जाएगी। ———————–

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *