DniNews.Live

बेकनगंज में जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा ढहा, चार घायल:कानपुर में खाली मकान की दुकानों का माल और चार वाहन दबे, पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू

कानपुर में सोमवार रात एक जर्जर मकान ढह गया। मकान के निचले हिस्से में चाय की दुकान और मोबाइल, बेल्ट-पर्स की दुकान थी। हादसे के समय वहां कुछ लोग मौजूद थे। चार लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंच गई। चार लोग मामूली घायल हुए
रात तकरीबन 10 बजे के बाद बेकनगंज स्थित 99/89 नंबर का मकान, जो जर्जर स्थिति में था, अचानक ढह गया। मकान का बड़ा हिस्सा सड़क और बगल की गली की तरफ भरभरा कर गिर गया। दुकान के आसपास कुछ लोग मौजूद थे, वहीं नीचे चाय की दुकान पर भी लोग चाय पी रहे थे।हादसे में चार लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने किनारे के हिस्से से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन लोगों को मामूली चोट आई है। इनमें रियाज और मोहम्मद मंसूर के भाई मंजूर, जिनकी पान की दुकान थी, घायल हो गए। उनके पैर और कमर में चोट आई है। चार थानों का फोर्स और एसडीआरएफ टीम पहुंची सूचना के बाद बेकनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी समेत चार थानों बजरिया, सीसामऊ, बेकनगंज और चमनगंज का फोर्स भी पहुंचा। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। मलबा सड़क के दोनों ओर फैल गया, जिसकी वजह से रूपम टॉकीज के पास से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। जेसीबी से हटाया गया मलबा
जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया गया। मोहम्मद मंसूर, जिनकी बेल्ट-पर्स की दुकान थी, उनका माल मलबे में दब गया। इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराकर आसपास के तार कटवाए गए, इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। दुकान में माल दबा और चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए
जर्जर मकान गिरने से दुकान में रखा सामान दबकर नुकसान हुआ है। इसके साथ ही मलबे में चार बाइक भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बेल्ट की दुकान के मालिक मोहम्मद मंसूर ने बताया, “मेरी 42 साल से दुकान है। मकान में कोई नहीं रहता था, लेकिन नगर निगम ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बावजूद दीवारें नहीं हटवाई गईं। अचानक आवाज आई और दीवार भरभराकर गिर गई। मकान में ताला बंद था
एसीपी अमरनाथ ने बताया कि बेकनगंज स्थित यह मकान जर्जर हालत में था। मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद के चलते इसमें ताला लगा था। नगर निगम ने भी इसे खतरनाक घोषित कर दिया था। मकान में कोई नहीं रहता था, केवल कुछ दुकानें थीं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *