DniNews.Live

अखिलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी न्यायालय में पेश:कुरुक्षेत्र से बी-वारंट पर लाए गए विक्रम और केके गौतम

हाथरस। सैन्यकर्मी अखिलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को और केके गौतम को कुरुक्षेत्र से बी-वारंट पर स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को कोर्ट लाया गया और पेशी के बाद वापस कुरुक्षेत्र ले जाया गया। पांच फरवरी 2026 की दोपहर समदपुर निवासी सैन्यकर्मी अखिलेश की कोर्ट से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद सादाबाद पुलिस की लापरवाही सामने आई थी, जिसके चलते सादाबाद एसओ, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही पर कार्रवाई की गई थी। घटना के चार दिन बाद नौ फरवरी को हिस्ट्रीशीटर विक्रम और केके गौतम को कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार किया गया था। कुरुक्षेत्र पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए थे। हाथरस पुलिस को इस गिरफ्तारी की जानकारी तीन दिन बाद मिली थी, जिस पर कुरुक्षेत्र पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। हाथरस पुलिस दोनों को आपराधिक माफिया घोषित कर चुकी है। रिमांड के लिए पुलिस देगी प्रार्थना पत्र… लगभग 20 दिन पहले सादाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए बी-वारंट प्राप्त किया था। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों की रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी। पीड़ित परिवार ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *