DniNews.Live

सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत, बाइक सवार एक की मौत:रामाभारी मोड़ के पास हादसा, एक युवक गंभीर घायल, ट्रैक्टर चालक फरार

सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में बिसवां–सदरपुर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रामाभारी मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ग्राम भिनैनी थाना सदरपुर निवासी शिवम पाल (19) पुत्र अमरनाथ का इलाज शुरू किया। वहीं दूसरे युवक सगीर पुत्र कल्लू शाह, निवासी ग्राम रामाभारी थाना बिसवां को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक सगीर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा काफी तेज रफ्तार के चलते हुआ, जिससे टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घायल युवक शिवम पाल का इलाज जारी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *