सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिले में 8 से 10 किमी लंबी पदयात्रा निकलेगी। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस एतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा बताई
यूपी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को पूरे जनपद में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा। 8-10 किमी लंबी होगी यात्रा
जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया-‘रन फॉर यूनिटी’ में युवा, छात्र, किसान और अन्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। यह पदयात्रा 8-10 किमी की होगी। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे जनपद के लोगों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। विभिन्न प्रतियाेगिताएं होंगी उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत सरदार पटेल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके होगी। इसके बाद स्कूल और कॉलेजों में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। सरदार पटेल के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिनमें निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा-‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के प्रणेता भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी विधानसभा और बूथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख भी इस अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके तहत जिले के हर बूथ पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि 31 अक्तूबर से 26 नवंबर के बीच सरदार @150 यूनिटी मार्च आयोजित किया जाएगा। इसका हिस्सा प्रदेश के हर जनपद के खिलाड़ी, कलाकार समेत पांच-पांच युवा बनेंगे। ये भी बताया ये सभी युवा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म भूमि से लेकर केवड़िया गुजरात तक की 150 किलोमीटर की यात्रा से जुड़ेंगे। इन सभी को चार प्रमुख केंद्र होते हुए सरदार साहब की पावन जन्मभूमि तक बस द्वारा पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यहां से सभी 150 किलोमीटर की पद यात्रा में शामिल होंगे। ये है कार्यक्रम की रूपरेखा
https://ift.tt/1NcXKru
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply