DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में पुलिस टीम पर हमले में 3 महिला गिरफ्तार:4 आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है, हमलावरों ने PRV वाहन को किया था क्षतिग्रस्त

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन और महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 दिसंबर को हुई थी। पुलिस इस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के एक झगड़े की सूचना पर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) टीम गांव पहुंची थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे, जिसके बाद उनकी ग्रामीणों से झड़प हो गई। दो पुलिसकर्मी भी हुए थे निलंबित… इस झड़प के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों की पिटाई की। हमलावरों ने पीआरवी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद यह बात सामने आई कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अगले दिन राजकुमार, भोले शंकर, महेंद्र और गंगाशरण को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने नूरपुर निवासी पार्वती, रूबी और कांति नामक तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।


https://ift.tt/kxVbQ6i

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *