DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तमंचे के साथ इंस्टाग्राम पर रील डालते ही युवक अरेस्ट:जाजमऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लिया एक्शन

कानपुर की जाजमऊ पुलिस ने तमंचे के साथ इंस्टाग्राम पर रील डालने के बाद युवक को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हो गया। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसे गुंडागर्दी का शौक और इलाके व दोस्तों के बीच भौकाल जमाने के लिए इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील डाली थी। पुलिस ने शातिर युवक को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ एक रील वायरल हुई थी। मामले का संज्ञान लेकर युवक की जांच शुरू की गई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने जाजमऊ के पोखरपुर कॉलोनी निवासी शातिर युवक रोहित उर्फ नन्नू को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ। तलाशी के दौरान जींस की दाहिनी जेब से 315 बोर के 02 कारतूस भी बरामद हुए। तमंचा व कारतूस रखने का लाइसेन्स तलब किया गया तो दिखा नहीं सका और अपनी गलती की मांफी मागने लगा। सख्ती से पूछताछ शुरू की तो शातिर ने बताया कि इलाके में वर्चस्व व भाैकाल जमाने के लिए इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील अपलोड की थी। रील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जाजमऊ थाने की पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपी रोहित उर्फ नन्नू को अरेस्ट कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को तमंचा कहां से मिला इसका भी सुराग मिला है। तमंचे बेचने वाले गैंग तक पहुंचने के लिए भी पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। अन्य युवकों की तलाश में जुटी पुलिस जाजममऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील अपलोड करने पर जाजमऊ के ही तौफीक को जेल भेजा था। अब रोहित उर्फ नन्नू को जेल भेजा गया है। इन दोनों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इन सभी के पास अवैध असहले हैं।


https://ift.tt/xNS0t9z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *