यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने दो अहम फैसले लिए हैं। एक तरफ जहां महाकाल एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं, वहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस का मानकनगर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी आगे बढ़ा दिया गया है। महाकाल एक्सप्रेस में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच वाराणसी से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20413) में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अस्थायी तौर पर 3E श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। ये अतिरिक्त कोच 31 मार्च और 7 अप्रैल 2026 को वाराणसी से लगाए जाएंगे। रेलवे का मानना है कि इससे सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मानकनगर स्टेशन पर इंटरसिटी का ठहराव जारी रहेगा इसके साथ ही माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14123/14124) का मानकनगर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव आगे भी जारी रहेगा। रेलवे ने इस ठहराव की अवधि 3 अप्रैल से बढ़ाकर 2 जुलाई 2026 तक कर दी है। यानी अगले तीन महीने तक यात्रियों को इस स्टेशन से चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलती रहेगी। टाइमिंग वही, सुविधा जारी मानकनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समय पहले जैसा ही रहेगा…. 14123 इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8:01 बजे पहुंचेगी और 8:02 बजे रवाना होगी 14124 इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 6:34 बजे पहुंचेगी और 6:35 बजे रवाना होगी

Leave a Reply