प्रयागराज में चोरी की वारदात को अंजाम देने के तीन साल बाद आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। दरअसल, कटाता जलालपुर गांव में 2 साल से चोरी की वारदातें हो रही थीं। पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद भी आरोपियों को सजा नहीं हुई तो गांव वालों ने प्लान बनाया। लोगों को गांव के ही कुछ लोगों पर शक था। उन्होंने उन लोगों को मुर्गा और दारू पार्टी में बुलाया। उन्हें खूब शराब पिलाई। इसके बाद उनसे पूछताछ की। इस दौरान नशे में धुत एक युवक ने सब कुछ कबूल लिया। इसके साथ उसने अपने साथी चोरों की भी पोल खोल दी। चोर लोगों को उस जगह पर भी ले गया, जहां उन लोगों ने चोरी का सामान जमीन के नीचे दबा दिया था। लोगों ने जमीन खोदकर चोरी का सामान बरामद किया। इस दौरान चोर वहां से भाग निकले। लोगों ने वीडियो पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए… रामजस ने क्या-क्या कबूला?
रामजस ने खुलासा किया कि चोरी की वारदात में कौन-कौन शामिल था। चोरी का सामान वो कहां छिपाता था। इसके बाद वह लोगों को उस जगह ले गया, जहां उसने चोरी का सामान छिपाया था। उसने रामसजीवन की मोटर जमीन खोदकर निकाली। 2 साल बाद तक मोटर बिकी क्यों नहीं, इस पर रामजस ने बताया कि जिस रात चोरी की थी उस रात भी खूब नशे में था। इसे छिपाकर वो भूल गया। बाद में और चोरियों का सामान बेचते रहे, लेकिन इस जगह की याद नहीं आई। आज अचानक उसे वह जगह याद आ गई। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
लोगों ने चोरी के कबूलनामे, सामान बरामदगी के दौरान का वीडियो बनाया। उसे मऊआइमा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उन युवकों के घर छापेमारी कर रही है। आरोपी रामजस समेत अन्य लोग घरों से भाग गए हैं। ———————–
ये खबर भी पढ़ें
कानपुर में न्यूड कर युवक का मर्डर; मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा, 50 मीटर दूर बाइक और कपड़े पड़े थे कानपुर में एक युवक को न्यूड कर उसकी हत्या कर दी गई। ईंट से कूंचा गया है। सोमवार को मॉर्निंग पर निकले लोगों ने पार्क में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला गोविंद नगर थाना के निराला नगर रेलवे ग्राउंड का है। बॉडी खून से लथपथ थी। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/NgJbi9P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply