मुरादाबाद रामलीला में दिल्ली-मेरठ के कलाकार:100 फीट का रावण स्टील पाइप से बना, एक लाख तक पहुंच रहे दर्शक

मुरादाबाद की रामलीला में इस वर्ष दिल्ली, मेरठ और बरेली से विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इनमें कुछ कलाकार टीवी धारावाहिकों में भी काम कर चुके हैं। रामलीला में प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख तक दर्शक पहुंच रहे हैं। लीला कमेटी के सदस्य डीप बंसल ने बताया कि इस बार 10 फीट ऊंची ताड़का की मूर्ति का मंचन किया गया। आज के कार्यक्रम में धनुष यज्ञ का मंचन होगा। इसमें भगवान श्रीराम रथ पर सवार होकर जानकीपुरम पहुंचेंगे। संदीप बंसल के अनुसार, इस वर्ष मुरादाबाद की सर्वश्रेष्ठ टीम को चुना गया है। लगभग 50-55 कलाकार विभिन्न भूमिकाएं निभा रहे हैं। हर वर्ष कुछ नया प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। रावण दहन के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 100 फीट ऊंचा रावण बांस या बल्लियों के बजाय स्टील पाइप से बनाया गया है। इसे नट-बोल्ट से जोड़ा जाता है। दहन के दिन मैदान में केवल कार्यकर्ता, पासधारक और पुलिसकर्मी ही प्रवेश कर सकेंगे। आम दर्शकों को मैदान के बाहर से दहन देखने की अनुमति होगी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर