अस्पताल में महिला के प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़:मेल स्टाफ पर FIR; कैथल में डिलीवरी के वक्त बच्ची की मौत के बाद ICU में भर्ती थी

हरियाणा के कैथल में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ हुई। ड्यूटी पर तैनात युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। महिला ने घटना के बारे में परिवार को बताया। परिवार ने अस्पताल स्टाफ और पुलिस को इसकी सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया था। डिलीवरी के बाद बच्ची की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में ICU में भर्ती किया गया था। इसी दौरान स्टाफ में तैनात एक कर्मचारी ने यह हरकत की। 3 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुई घटना… SHO बोले- कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया
सिविल लाइन थाना SHO सुरेश कुमार ने बताया कि महिला के पति ने सिग्नस अस्पताल में तैनात कर्मचारी आशीष कुमार पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर आशीष कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (2) व (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अगर आरोप सही मिले तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। GM बोले- आरोप सही मिले तो कार्रवाई करेंगे
सिग्नस अस्पताल के GM सुरेंद्र कैंदल ने कहा कि महिला का इलाज प्रॉपर चला हुआ है। सोमवार को डॉ. अनु राउंड पर गई थीं। महिला के परिवार ने उन्हें बताया कि पेशेंट के साथ छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद डॉक्टर ने डॉक्टरों की कमेटी के साथ बातचीत की। इसके बाद पुलिस आ गई। यदि कर्मचारी पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो अस्पताल की ओर से भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More

Source: देश | दैनिक भास्कर