DniNews.Live

आजमगढ़ की लेखपाल बनी नायब तहसीलदार:यूपी पीसीएस परीक्षा में 7 लोगों का चयन, कड़ी मेहनत ने दिलाई सफलता

यूपीपीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। इस परिणाम में आजमगढ़ जिले के रहने वाले साथ अभ्यर्थी सफल रहे। जिनमें अनुराग पांडेय एसडीएम बने हैं। जबकि 6 लोग तहसीलदार नायब तहसीलदार और असिस्टेंट कमिश्नर बने हैं। इन सभी अभ्यर्थियों ने इस सफलता के लिए कड़ी मेहनत की थी। जहां एक तरफ आजमगढ़ सदर में लेखपाल के पद पर कार्यरत आंचल श्रीवास्तव का चयन नायब तहसीलदार के रूप में हुआ है। तो वहीं शिक्षा मित्र का बेटा अभिषेक यादव कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित हुआ है। अनुराग पांडे बने एसडीएम तो अखिल पांडे बने असिस्टेंट कमिश्नर
यूपीपीसीएस परीक्षा में आजमगढ़ जिले के रहने वाले अनुराग पांडे पूरे प्रदेश में आठवीं रैंक लाकर एसडीएम बने हैं। वहीं अखिल कुमार पांडे असिस्टेंट कमिश्नर बने हैं। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली पल्लवी सिंह 2024 की यूपी पीसीएस परीक्षा में 172 रैंक लाकर नायक तहसीलदार के पद पर चयनित हुई हैं।
वही आजमगढ़ जिले के माहुल के रहने वाले अभिषेक कुमार यादव ने 78 में रैंक हासिल कर कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित किए गए हैं। अभिषेक दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी करते थे। आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली आंचल श्रीवास्तव 2024 में लेखपाल पद पर चयनित हुई थी और सदर तहसील में नौकरी कर रही थी। नौकरी के दौरान भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। यही कारण है कि पीसीएस की परीक्षा में सफल हुई आंचल श्रीवास्तव नायब तहसीलदार बन गई हैं। आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बलवंत सिंह ने 252 वीं रैंक लाकर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए हैं। इसके साथ ही आजमगढ़ की लालगंज की नगर पंचायत लालगंज कटघर के रहने वाले प्रशांत कश्यप ने 135 वीं रैंक हासिल की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *