DniNews.Live

ललितपुर में हुई बेमौसम बारिश:किसानों की चिंता बढ़ी, फसलों को नुकसान की आशंका

ललितपुर में मार्च के अंत में अचानक मौसम बदलने और बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश से खेतों में खड़ी रबी की फसल, विशेषकर गेहूं को भारी नुकसान की आशंका है। सोमवार रात करीब दस बजे ललितपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गईं। इस बारिश से उन किसानों की फसलों को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है, जिनकी फसलें खेतों में कटकर पड़ी हैं या अभी भी खड़ी हैं। पकी हुई फसल के भीगने से न केवल उत्पादन में कमी आ सकती है, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी कर दिया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *