किसान नेता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार शाम बड़ी संख्या में हजरतगंज कोतवाली पहुंचे किसान पल्ली बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष आलोक, प्रवक्ता तौकीर समेत बड़ी संख्या में किसान हजरतगंज थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तार का विरोध कर रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए… किसान बोले- टिकैत को रिहा किया जाए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया- हमारे नेता को ओडिशा में गिरफ्तार कर लिया गया। वे किसानों की समस्या पर बात करने वहां गए थे। मगर बीजेपी की सरकार ने अन्याय करते हुए नेता हो गिरफ्तार किया। हम आज अब हजरतगंज थाने में अपना धरना दे रहे हैं। देश के हर थाने में हमारे किसान संगठन से जुड़े लोग धरना दे रहे हैं। हम सभी की यही मांग है कि हमारे नेता राकेश टिकैत को रिहा किया जाए। लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ जाएगा अगर हमारे नेता राकेश टिकट को तत्काल नहीं छोड़ा गया तो सुबह उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ जाएगा, जिसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। उड़ीसा में भाजपा की सरकार है। क्या किसान आंदोलन नहीं कर सकता अपनी आवाज नहीं उठा सकता। हमें और हमारे नेता को रोका जा रहा है। किसान कानून हाथ में नहीं लेगा, मगर पूरे प्रदेश का किसान हर एक थाने पर होगा। तौकीर फरहत बोले- यह सरकार किसान विरोधी किसान नेता तौकीर फरहत ने कहा- हमारे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट पीड़ित किसानों की आवास बनाकर ओडिशा गए थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया। राकेश टिकट पूरे भारत के किसानों की आवाज है। जिस सरकार ने भी किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की वह गायब हो गई। पूरे देश में किसान की कोई भी मांग पूरी नहीं हो रही है। सिर्फ कागजी कार्रवाई होती है। हमारे किसान नेता पर कारवाई कर कर हम लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। राकेश टिकैत पर कार्रवाई करके इस बात पर मोहर लगा दी कि यह सरकार किसान विरोधी है।

Leave a Reply