DniNews.Live

बरेली SP अंशिका मां के गले लगकर रोईं, VIDEO:विदाई में राजस्थानी लुक; एक रुपए शगुन में हुई संभल SP से शादी

यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा का सोमवार रात जोधपुर के लहरिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन हुआ। इस दौरान मेहमानों की भारी भीड़ रही। रिसेप्शन के दौरान डांस का भी प्रोग्राम था, लेकिन बारिश होने से कैंसिल कर दिया गया। रिसेप्शन खत्म होने के बाद संभल SP केके बिश्नोई अपनी IPS दुल्हन अंशिका को लेकर बाड़मेर अपने घर जाएंगे। इससे पहले रविवार रात दोनों IPS शादी के बंधन में बंध गए। पूरी रात शादी की रस्में चलीं। इसके बाद बरेली SP अंशिका वर्मा की सोमवार दोपहर ढाई बजे जोधपुर के अजीत भवन से विदाई हुई। विदाई के समय अंशिका अपनी मां और बहन के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं। विदाई से पहले की रस्म में अंशिका राजस्थानी दुल्हन के लुक में दिखीं। उन्होंने राजपूताना लहंगा और राजस्थानी ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, संभल एसपी केके बिश्नोई भी पारंपरिक लुक में नजर आए। वह हाथ में तलवार लेकर बैठे। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी। सिर पर साफा बांध रखा था। एसपी केके बिश्नोई के भाई भजनलाल ने बताया कि विदाई से पहले तिलक की रस्म हुई। इसमें एक रुपए शगुन लिया गया। यानी, पूरी शादी एक रुपए के शगुन में शादी हुई। हमारा पूरा परिवार दहेज के खिलाफ है। इसलिए हमने कोई भी दान-दक्षिणा नहीं ली है। हमें सिर्फ बेटी ही चाहिए थी। वही सब कुछ है। आज रात जोधपुर में केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा का रिसेप्शन है। इसलिए दोनों अभी जोधपुर में ही रुकेंगे। रिसेप्शन के बाद दोनों बाड़मेर रवाना होंगे। वहां राजस्थानी रीति-रिवाज से अंशिका का गृह प्रवेश कराया जाएगा। अब देखिए रिसेप्शन और शादी की तस्वीरें- बिश्नोई की बड़ी बहन बोलीं- लड़की पढ़ी-लिखी हो तो वही टीका है
टीके की रस्म को लेकर IPS केके बिश्नोई की बड़ी बहन डॉ. इंदुबाला ने बताया- यह पहले की एक कुरीति है। हम इस पर बहुत कम विश्वास करते हैं। लड़की पढ़ी-लिखी हो तो टीका वही है। हम लोगों ने एक रुपए और नारियल में शादी की है। हमारे लिए बहू सबसे इंपोर्टेंट है, पैसा नहीं। हम इस टीके की कुरीति को मिटाना चाहते हैं। यह एक कुप्रथा है। हर बेटी अपने मां-बाप के लिए एक बर्डेन (बोझ) हो जाती है। क्योंकि टीके की कुप्रथा के चलते लोग बेटियों को जन्म देना भी नहीं पसंद करते। क्या पता आगे उसकी शादी किस हाल में होगी। इसलिए हम लोगों ने केके की शादी बिना दहेज के करने का फैसला किया। वहीं, केके बिश्नोई के बड़े भाई भजन लाल बिश्नोई ने बताया- हमारे समाज में टीका की रस्म की जाती है। लेकिन, हमारे परिवार ने तय किया कि टीके में केवल बेटी चाहिए, किसी तरह का दहेज नहीं। तभी 1 रुपए और नारियल लेकर हमने छोटे भाई की शादी की। इससे समाज में एक संदेश देने की कोशिश है कि बेटियों के स्वाभिमान को पैसे से न तौला जाए। बेटियों को पढ़ा-लिखाकर अगर आप सशक्त बनाएंगे, तो वो खुद में इतनी सक्षम होगी कि पैसा देकर किसी को लुभाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिश्नोई ने घुटनों पर बैठकर पहनी थी वरमाला
रविवार रात (29 मार्च) अंशिका वरमाला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, तो केके बिश्नोई पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहनी। वहीं, जब बिश्नोई वरमाला पहनाने लगे, तो अंशिका ने सिर झुका लिया। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना- ‘ओ री सखी मंगल गाओ री…’ बजता रहा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद दोनों ने स्टेज पर फोटो शूट कराया। फिर बिश्नोई, अंशिका का हाथ थामकर मंच से उतरे। पहले रेंज रोवर, फिर घोड़ी से बारात लेकर पहुंचे संभल SP रविवार रात करीब 8 बजे बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंची। IPS केके बिश्नोई पहले रेंज रोवर कार से कुछ दूर गए। फिर घोड़ी पर सवार हुए। पूरे रास्ते बारातियों ने जमकर डांस किया। बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई ने भी बारातियों का साथ दिया। इसके बाद द्वारचार हुआ। इससे पहले, बाड़मेर में केके बिश्नोई रविवार दोपहर 12 बजे सज-धज कर अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने उन्हें मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। फिर बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 6 बजे बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से 200 किलोमीटर दूर जोधपुर पहुंचे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई थी। शादी की तस्वीरें देखिए- अब बाराती निकासी की तस्वीरें- हल्दी सेरेमनी में केके बिश्नोई ने पिता के साथ डांस किया था 27 मार्च की रात दोनों IPS अफसरों की हल्दी सेरेमनी हुई थी। केके बिश्नोई का कार्यक्रम बाड़मेर में हुआ था। वहीं, अंशिका को प्रयागराज में हल्दी लगाई गई थी। बिश्नोई अपनी शादी के फंक्शन को जमकर एंजॉय करते दिखे थे। उनकी अपने पिता के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। बिश्नोई अपने पिता के साथ पूरी मस्ती में डांस करते दिखे था। पिता ने भी बेटे के साथ जमकर डांस किया था। इस दौरान फिल्म कयामत से कमायत का फेमस सॉन्ग- ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा…’ बजा था। इंस्टाग्राम पर प्री वेडिंग शूट का फोटो शेयर किया था वहीं, 27 मार्च को IPS अंशिका वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्री वेडिंग शूट का फोटो शेयर किया था। इसमें अंशिका अपने होने वाले पति केके बिश्नोई की बाहों में दिख रहीं। उन्होंने लिखा था- मेरा ख्वाहिशों का शामियाना। 26 मार्च को हुई थी दोनों अफसरों की सगाई 26 मार्च (गुरुवार) को संभल में IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हुई थी। रात साढ़े 9 बजे दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई थी। फिर एक-दूसरे का हाथ थामकर हवा में लहराया और खुशी का इजहार किया था। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों अफसरों ने स्टेज पर ‘चल प्यार करेगी हां जी हां जी… मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी…’ गाने पर जमकर डांस किया था। इस दौरान बिश्नोई ने अंशिका को गोद में उठा लिया था। अंशिका ने गोल्डन कलर का लहंगा, जबकि बिश्नोई ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था। रात 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत कई अफसर मौजूद रहे थे। तस्वीरें देखिए- 3 साल पहले मिले, फिर शुरू हुई लव स्टोरी IPS अंशिका वर्मा (30) और IPS केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। इससे पहले, यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर रंगों से सराबोर नजर आए थे। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने 5 मार्च, 2026 को काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। शिकारियों वाली हैट पहनी थी। खुली जिप्सी से ‘धुरंधर’ मूवी के ‘फसला’ गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री की थी। अब दोनों IPS के बारे में जानिए अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ————————— यह खबर भी पढ़ें यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, VIDEO:चाय वाले का बेटा बना GST अफसर; 4 महीने पहले मां बनीं श्वेता अब SDM यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हो गया। दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *