DniNews.Live

दो सगे भाईयों समेत 7 को अयोध्या में उम्रकैद सजा:कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के सेमरा गांव में विवेक की जमीन विवाद में हुई थी हत्या

अयोध्या में वर्ष 2022 में जमीन के विवाद में विवेक वर्मा नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोमवार को अदालत ने दोषियों को सजा सुना दी है
विवेक वर्मा (30) की पीटकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों अरविंद वर्मा व अजय वर्मा समेत सात दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी अभियुक्तों को मारपीट करने, हड्डी तोड़ने और जान से मारने के प्रयास में सात साल छह माह के कारावास की सजा भी दी गई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश रवि कुमार गुप्ता ने सोमवार को सुनाया है। गीता वर्मा और रीता वर्मा को सुबूतों के अभाव में बरी किया गया मामला भूमि विवाद को लेकर था। पिटाई से विवेक की मौत हो गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान मयाराम की मौत हो गई। फैसले में दो महिलाओं गीता वर्मा और रीता वर्मा को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। खेत की जोताई करने गए थे विवेक वर्मा
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के सेमरा गांव में दो अगस्त 2022 को खेत की जोताई करने गए हैबतपुर निवासी विवेक वर्मा व उदयभान पर अरविंद वर्मा व अजय वर्मा, मयाराम वर्मा व उनके पुत्र अनिल, भारत व उनके पुत्र सोनू वर्मा, रवि शंकर व मुकेश सहित कई लोगों ने हमला कर दिया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *