DniNews.Live

श्रीराम-कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यदुनंदन को जमानत:हरदोई में रिहाई के बाद समर्थकों ने स्वागत से बढ़ा तनाव

हरदोई में भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नारेबाजी करते हुए आरोपी का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे स्थानीय स्तर पर माहौल गरमा गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यदुनंदन लाल वर्मा द्वारा भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पर विभिन्न संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था।
हालांकि, जमानत मिलने के बाद खुलेआम स्वागत किए जाने पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। लोगों ने भी सवाल उठाया है कि क्या इस स्वागत कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी। यदि अनुमति नहीं थी, तो इसे रोका क्यों नहीं गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *