आजमगढ़ के फूलपुर थाने की पुलिस ने गोवध के मामले में फरार चल रहे 25,000 के इनामी गैंगस्टर सलीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी की लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नहर पुलिया के पास है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। गिरोह बनाकर करता था अपराध:
फूलपुर के क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने बताया कि सलीम गिरोह बनाकर अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ पाँच गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को गो तस्करी में शामिल तीन अन्य अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply