DniNews.Live

आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने वित्तमंत्री से किया सवाल:बोले- लगातार गिर रहा रुपया, प्रधानमंत्री की साख पर सवाल

आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा सत्र के दौरान वित्त मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि क्या आप इस बात पर कायम हैं कि प्रधानमंत्री की साख रुपए के साथ गिर रही है। उन्होंने बताया कि जब रुपये की वैल्यू पहले 60 डॉलर के मुकाबले थी, वहीं अब यह 94-95 डॉलर तक पहुँच गई है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सरकार की बातें अलग होती हैं और नीतियां बनाने के लिए बातें अलग। दिन-रात सरकार के लोग भाषण देते हैं कि अर्थव्यवस्था दो गुनी हो गई है, विश्व में हमारी अर्थव्यवस्था दूसरी और चौथी नंबर पर पहुँच गई है। सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि दक्षिण कोरियाई करेंसी “वन”, थाई करेंसी “बात” और फिलीपींस की “पेसो” के मुकाबले रुपये की तुलना की जाती है। उन्होंने पूछा कि वह दिन कब आएगा जब हमारे देश की करेंसी का मुकाबला डॉलर, पाउंड और यूरो से होगा। उन्होंने वित्त मंत्री से यह भी पूछा कि जिस तरह आप चौथी अर्थव्यवस्था बनने की बात करती हैं, विकसित देशों से आगे बढ़ने का समय कब आएगा। लगातार उठाते रहे सवाल
यह कोई पहला मामला नहीं है जब धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। इसके पहले भी वे लगातार आजमगढ़ के विकास, योजनाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर सदन में सवाल उठाते रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *