DniNews.Live

बदायूं में एचपीसीएल आरोपी के ताऊ पर नया वाद दायर:तालाब की जमीन कब्जाने का आरोप, 5.13 लाख वसूली का नोटिस

बदायूं में एचपीसीएल कांड के आरोपी अजय प्रताप के ताऊ राकेश सिंह के खिलाफ सोमवार को तहसीलदार कोर्ट में एक और नया वाद दायर किया गया है। उन पर तालाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में 5.13 लाख रुपये की वसूली का नोटिस भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई 12 मार्च को एचपीसीएल के दो अधिकारियों की हत्या के बाद आरोपी के ताऊ पर दर्ज हुए आधा दर्जन से अधिक मामलों के अतिरिक्त है। नया मामला हल्का लेखपाल की ओर से तहसीलदार की अदालत में दायर किया गया है। वाद में बताया गया है कि राकेश सिंह ने तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इस संबंध में एसडीएम को शिकायत मिली थी, जिसकी जांच में आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर हल्का लेखपाल हेमसिंह ने दातागंज तहसीलदार की अदालत में यह वाद दायर किया। आरोपी को जमीन से बेदखल करने के लिए नोटिस जारी किया गया है और 5.13 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। हालांकि, यदि आरोपी यह साबित कर देता है कि जमीन उसकी है, तो वाद का निस्तारण हो सकता है। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वाद दायर हो चुका है। नोटिस में अधिकतम 20 दिन का समय दिया जाता है, ताकि आरोपी अपना पक्ष रख सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *