DniNews.Live

शहर में हास्य नाटक ‘MISS YOU… अरे-अरे शरीफ’ का मंचन:संस्कृति मंत्रालय की रंगमंडल योजना के तहत प्रस्तुति ने दर्शकों को गुदगुदाया

लखनऊ में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की रंगमंडल योजना के तहत हास्य नाट्य प्रस्तुति ‘MISS YOU… अरे-अरे शरीफ लोग’ का मंचन किया गया। उद्यान भवन प्रेक्षागृह में आयोजित इस नाटक ने दर्शकों को खूब हंसाया। जयंत दलवी ने इसे लिखा है, जबकि कुमार पंजवानी ने इसकी परिकल्पना और निर्देशन किया। नाटक की कहानी उन ‘शरीफ’ लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी समाज में सादगीभरी पहचान है। उनके अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर चंदा नाम की एक महिला के किराए पर आने से माहौल में हलचल मच जाती है। पहले और दूसरे फ्लोर पर रहने वाले अनोखेलाल, पंडितजी, डॉ. घटक और मास्टर बिहारीलाल अपनी ‘शराफत’ के बावजूद चंदा से दिल्लगी करने से खुद को रोक नहीं पाते। बालकनी में खड़े होकर चंदा को देखने लगते हैं हास्य तब और गहरा होता है, जब ये चारों पुरुष अलग-अलग बहाने से बालकनी में खड़े होकर चंदा को देखने लगते हैं। उनकी इन हरकतों से घर की महिलाएं परेशान हो जाती हैं, जिससे घरों में रोज़ाना झगड़े होने लगते हैं। इस घटनाक्रम में अनोखेलाल का बेटा गोपी भी शामिल होकर स्थिति को और मनोरंजक बना देता है। कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों को कराया मनोरंजन यह नाटक संदेश देता है कि व्यक्ति की असली पहचान उसके व्यवहार से होती है, न कि केवल ‘शरीफ’ कहलाने से। हल्के-फुल्के व्यंग्य और संवादों के माध्यम से समाज की सोच पर कटाक्ष किया गया। मंच पर कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। देश दीपक त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, अजय कुमार, तरुण यादव, अभिषेक सिंह, ओमकार पुष्कर सहित सभी कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला कलाकारों में मौसमी गुप्ता, अनामिका सिंह और माही का अभिनय भी प्रभावी रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *