DniNews.Live

लखनऊ में केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अधिवेशन:कई राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियां एक मंच पर दिखीं

केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को लखनऊ के सहकारिता भवन, विधानसभा मार्ग, हजरतगंज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, प्रशासन और समाजसेवा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर उपस्थित रहे। अधिवेशन में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, एमएलसी पवन सिंह और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित कार्यक्रम के दौरान खैराबाद के नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ‘बबलू’ को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई न्यायाधीश, आईपीएस अधिकारी, ब्यूरोक्रेट और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। अधिवेशन की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि लखनऊ की लगभग 50 प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं और उनके प्रतिनिधियों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस पहल से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों का उत्साहवर्धन हुआ और उनके प्रयासों को नई पहचान मिली।इस कार्यक्रम का आयोजन केसरिया हिंदू वाहिनी के तत्वावधान में हुआ। ऐसे आयोजन समाज का एकजुट का प्रतीक कार्यक्रम प्रभारी मिथलेश सिंह और एन.के. सिंह ने बताया कि संस्थापक डॉ. अतुल मिश्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश तिवारी के नेतृत्व में देशभर से संगठन के पदाधिकारी इस अधिवेशन में शामिल हुए। समाजसेवी संस्थाओं के चयन का कार्य एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रभारी रूबी राज सिन्हा, एंजेल प्रवीण, रिची राज सिन्हा और उनकी टीम ने संभाला। इस अवसर पर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा प्रदान करने में सहायक होते हैं। उन्होंने सामाजिक संगठनों से सेवा कार्यों को और गति देने की अपील की, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंच सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *