DniNews.Live

संभल में भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाई:प्रभात फेरी, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन; अहिंसा परमो धर्म’ का दिया संदेश

संभल, चंदौसी और बहजोई में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के अवसर पर भगवान महावीर की 2625वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रभात फेरी, विशेष पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। चंदौसी में श्री दिगंबर जैन सभा के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गई। यह दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर जवाहर रोड, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी, ब्रह्मा बाजार और डिस्पेंसरी रोड से होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में जैन समाज के पुरुषों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। देखें, 3 तस्वीरें… जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठेर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर और बहजोई के मोहल्ला गोलागंज स्थित मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह भगवान का जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद भजन-कीर्तन और पाठ का आयोजन हुआ। एडवोकेट प्रियांशु जैन ने बताया कि 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म पर माता त्रिशला अत्यंत प्रसन्न हुई थीं और कुबेर ने रत्नों की वर्षा की थी। नलिन जैन ने बताया कि भगवान महावीर ने समाज को अहिंसा का संदेश दिया और पंचशील सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और अनेकांतवाद—का प्रतिपादन किया। भगवान महावीर का प्रमुख संदेश ‘जियो और जीने दो’ रहा, जो विश्व में ‘अहिंसा परमो धर्म’ के नाम से विख्यात है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *