DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीलीभीत में दो घरों से लाखों की चोरी:परिवार दीपावली मनाने गया था, मेन गेट का ताला टूटा मिला

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र स्थित शिव कॉलोनी में दीपावली मनाने गए दो परिवारों के घरों में चोरी हो गई। चोरों ने ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार 25 अक्टूबर की सुबह वापस लौटे तो उन्हें घरों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। शिव कॉलोनी निवासी कौशल देव ने पुलिस को बताया कि वह 19 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने पैतृक गांव कुढनपुर, बरखेड़ा गए थे। उनके मकान के निचले हिस्से में किराए पर रह रहे अजय कुमार भी उसी दिन अपने परिवार के साथ गांव चले गए थे। 25 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे जब दोनों परिवार वापस लौटे, तो उनके होश उड़ गए। मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए थे, और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी गायब मिले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों के सुराग जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पीड़ित परिवारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी। इस चोरी की वारदात से मोहल्ले में दहशत का माहौल है, और लोग अब अपने घरों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं।


https://ift.tt/DTGzfuV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *