DniNews.Live

चंदौली SP आदित्य लांग्हे का तबादला:आकाश पटेल को चंदौली की कमान, वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर थे तैनात

चंदौली के पुलिस अधीक्षक रहे आदित्य लांग्हे का शासन स्तर से तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें फिरोजाबाद का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, आकाश पटेल को चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जो इससे पहले वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। आदित्य लांग्हे का चंदौली में कार्यकाल विवादों और चुनौतियों से घिरा रहा। उनके कार्यकाल के दौरान मुगलसराय के चर्चित दवा कारोबारी रोहितास पाल हत्याकांड ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस मामले में अब तक शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसे पुलिस की बड़ी नाकामी माना जा रहा है। हालांकि, घटना के बाद एसपी ने दो थानाध्यक्षों को हटाकर कार्रवाई जरूर की थी। बताया जाता है कि 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी लांग्हे ने तैनाती के समय जिले को अपराध मुक्त बनाने का दावा किया था, लेकिन उनके कई फैसले विभाग के भीतर चर्चा का विषय बने रहे। थानों में निरीक्षकों के बजाय उपनिरीक्षकों को प्रभारी बनाना भी एक विवादित निर्णय रहा। बिहार सीमा से सटे जिले में शराब, गौवंश और मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं भी उनके कार्यकाल में जारी रहीं। हालांकि, खामियां मिलने पर उन्होंने विभागीय कर्मियों पर कार्रवाई करने में सख्ती भी दिखाई और पैरवी लेकर आने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सख्त रुख अपनाया। स्थानीय लोगों का मानना है कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता जरूरी होती है, लेकिन इस मामले में लांग्हे अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे नहीं उतर सके। कुल मिलाकर उनका कार्यकाल मिश्रित रहा, जिसे बहुत सफल नहीं माना जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *