DniNews.Live

बचपन की मेहनत का मिला इनाम:लाला जसपत राय स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित, रोटरी क्लब ने मेडल और पुरस्कार बांटे

लाजपत नगर स्थित लाला जसपत राय सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के लिए सोमवार का दिन खुशियों भरा रहा। साल भर की मेहनत के बाद जब परीक्षा परिणाम आए, तो अव्वल आने वाले बच्चों के चेहरे खिल उठे। रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स की ओर से आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह’ में स्कूल के उन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अपनी कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार मिश्रा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व जताया। शिक्षा के साथ संस्कारों की भी सराहना समारोह के दौरान वक्ताओं ने स्कूल की शिक्षा पद्धति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देना भी बेहद जरूरी है, जो इस विद्यालय में बखूबी किया जा रहा है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के सहमण्डलध्यक्ष डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में क्लब की ओर से स्कूल और बच्चों के विकास के लिए हर संभव सहयोग जारी रहेगा। बायोमीट्रिक मशीन से होगी अब स्कूल की हाजिरी इस कार्यक्रम में केवल मेधावियों का सम्मान ही नहीं हुआ, बल्कि स्कूल को आधुनिक बनाने की दिशा में भी एक कदम बढ़ाया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने स्कूल को एक ‘बायोमीट्रिक मशीन’ भेंट की। अब स्कूल में उपस्थिति और समय प्रबंधन तकनीक के जरिए और बेहतर हो सकेगा। उत्साह से भरे दिखे छात्र और अभिभावक पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर जीत की चमक साफ दिखाई दे रही थी। इस मौके पर रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, सचिव संतोष गुप्ता, डॉ. पुष्पा यादव और डॉ. डी.के. यादव ने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यालय कार्यसमिति के सदस्य महेश सावलानी, भावना मेहता और स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *