DniNews.Live

कन्नौज रेप कांड में आरोपी पूजा तोमर गिरफ्तार:कोर्ट में पेश न होने पर जारी किया था गैर जमानती वारंट, भेजा जेल; 2 अप्रैल को सुनवाई

कन्नौज में नाबालिग से जुड़े चर्चित रेप कांड में आरोपी पूजा तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा। मामला चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय से जुड़ा है। इस मामले में 11 अगस्त 2024 की रात कन्नौज पुलिस ने पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। जो तब से जेल में बंद हैं। इस केस में आरोपी पूजा तोमर को भी पहले गिरफ्तार किया गया था। लेकिन करीब चार महीने बाद उसे पॉक्सो कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद वह कोर्ट की किसी भी तारीख पर पेश नहीं हुई। जिसके चलते पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट के आधार पर पुलिस ने 27 मार्च को पूजा तोमर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जिला जेल अनौगी भेज दिया गया। सोमवार को पूजा तोमर के अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने जमानत याचिका दाखिल की। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तारीख तय की है। अधिवक्ता का कहना है कि पूजा तोमर अस्वस्थ थी और उत्तराखंड में इलाज करा रही थी। जिस कारण वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकी। जमानत अर्जी के साथ इलाज से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *