DniNews.Live

4 साल की बच्ची ने पिया कपूर मिला तेल:महोबा में मुंह से उगलने लगी खून, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

महोबा में एक चार वर्षीय बच्ची ने खेल-खेल में कपूर मिला नारियल तेल पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना महोबा शहर के मोहल्ला नारूपुरा में हुई। नारूपुरा निवासी 4 वर्षीय शाहिस्ता घर में खेल रही थी, तभी उसने पास रखा कपूर मिश्रित नारियल तेल पी लिया। तेल पीने के कुछ देर बाद बच्ची अचेत होकर गिर पड़ी और उसका शरीर अकड़ने लगा। बच्ची के चाचा जावेद उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक ने प्राथमिक परीक्षण किया और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शाजी राहील को बुलाया। बच्ची को ऑक्सीजन लगाई गई, जिसके बाद उसने मुंह से खून भी उगला।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शाजी राहील ने बताया कि बच्ची को प्राथमिक उपचार देकर स्थिर करने की कोशिश की गई है। हालांकि, शरीर में कपूर की मात्रा पहुँचने और आंतरिक रक्तस्राव की आशंका के चलते उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज स्तर के बड़े अस्पताल में ले जाना अनिवार्य है। अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर छतरपुर या झांसी के बड़े अस्पताल की ओर रवाना हुए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *