DniNews.Live

कानपुर के कल्याणपुर में युवक ने फांसी लगाई:पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित गुप्ता सोसाइटी में सोमवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पीआरवी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8:40 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान विजय प्रताप सिंह (32) पुत्र स्वर्गीय महेश सिंह चौहान, निवासी आरएस इंक्लेव, गुप्ता सोसाइटी के रूप में हुई। नशे की हालत में घर पहुंचा, कमरे में गया और उठा लिया कदम परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और अक्सर नशे में घर आता था। रविवार रात भी वह घर नहीं लौटा और सोमवार भोर में नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद वह सीधे कमरे में चला गया। पत्नी ज्योति घरेलू काम में व्यस्त थी, इसलिए रोजाना की तरह उसे बिना टोके छोड़ दिया गया। खिड़की से झांकने पर फंदे पर लटका मिला शव कुछ समय बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर खिड़की से झांककर देखा गया तो विजय पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसे नीचे उतारा। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की पुष्टि परिवार के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए आरसी अस्पताल ले गए। वहां से एसपीएम अस्पताल और फिर कार्डियोलॉजी, गोल चौराहा रावतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया घटना के बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इस बीच पड़ोसी द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने लिखित रूप से किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पत्नी समेत अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *