लखनऊ के कृष्ण नगर इलाके में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वो अपनी 8 वर्षीय बेटी को स्कूल छोड़ कर घर वापस लौट रहा था। घर जाते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। घायल होने पर परिजनों ने लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद घायल ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ कृष्णा नगर थाने में तहरीर दी है। कृष्णा नगर स्थित सिला गैस गोदाम निवासी सोनू कश्यप (35) अपनी बेटी नैन कश्यप को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। बेटी नैना कश्यप शक्ति मॉन्टेसरी स्कूल में पढ़ती है। भाई सोहन ने बताया कि वो बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे तभी घर के पास ही एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद तत्काल उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
https://ift.tt/kABlpgX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply