गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहे कार्य के कारण मंगलवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने निर्धारित समय में फीडरों की आपूर्ति बंद रखने की जानकारी दी है। इन फीडरों की बिजली रहेगी बंद
विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 केवी रामगढ़ फीडर, लोहिया इंक्लेव के 11 केवी लालपुर टीकर फीडर, राप्तीनगर न्यू के 11 केवी करीम नगर और रेल विहार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। राप्ती नगर विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी राप्ती नगर फेज थर्ड फीडर पर सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस क्षेत्र की आपूर्ति भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
बिजली विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Reply