उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील से चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन सफल अभ्यर्थियों में असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी जेलर और एसडीएम जैसे पदों पर नियुक्ति मिली है। रानीगंज नगर पंचायत के पचरास वार्ड निवासी संतोष पांडेय की पुत्री श्रद्धा पांडेय ने 153वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त किया है। उनके पिता संतोष पांडेय अधिवक्ता हैं। इसी तरह, नौडेरा निवासी शिवम मिश्र का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। उन्होंने इस परीक्षा में 11वीं रैंक प्राप्त की है। शिवम एक रिटायर्ड रक्षा अधिकारी के पुत्र और अधिवक्ता विनीत मिश्र के भाई हैं। चारों का किया गया सम्मान श्वेता द्विवेदी ने पीसीएस में 29वीं रैंक हासिल कर एसडीएम का पद प्राप्त किया है। उनके पिता रवि कुमार द्विवेदी प्रतापगढ़ में अधिवक्ता हैं। रानीगंज के भैंसौना निवासी विनय सिंह के पुत्र अमित सिंह ने 152वीं रैंक के साथ असिस्टेंट कमिश्नर का पद पाया है। उनके चाचा अधिवक्ता संतोष सिंह को भी इस सफलता पर बधाई दी गई। सभी चारों चयनित अभ्यर्थी रानीगंज क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील में वकीलों ने अमित सिंह, शिवम मिश्रा और श्रद्धा पांडे के पिता का स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मिठाइयां भी बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई।

Leave a Reply