DniNews.Live

लखीमपुर में अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला:शिनाख्त की कोशिश जारी, पुलिस जांच में जुटी

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को शारदा सहायक पोषक नहर में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि नहर में पानी कम होने के कारण ढखेरवा चौराहे से शारदानगर जाने वाली नहर के किनारे करीब 50 मीटर दूरी पर शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे ढखेरवा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार सिंह ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि ढखेरवा चौकी क्षेत्र में लखीमपुर रोड के पास बह रही नहर से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *