दौलतगंज वॉर्ड से भाजपा की वरिष्ठ पार्षद रानी कनौजिया का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका उपचार डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की सूचना के बाद अस्पताल में भाजपा नेताओं का तांता लग गया। पार्षद रानी कनौजिया दौलतगंज वार्ड से कई बार पार्षद चुनी गई थीं। क्षेत्र में अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती थीं।वह भाजपा लखनऊ महानगर के पूर्व महामंत्री रामऔतार कनौजिया की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन पर भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हाल ही में विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित कई नेताओं ने अस्पताल जाकर उनका कुशलक्षेम भी जाना था।

Leave a Reply