DniNews.Live

लखनऊ में ₹25150 रुपए का बिजली बिल भेजा:पीड़ित ने की शिकायत, मंत्री IAS से बोले- आपका सिस्टम काम नहीं कर रहा

लखनऊ के अमौसी क्षेत्र में बढ़कर आ रहे बिजली बिल की नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एसके शर्मा से शिकायत हुई। मंत्री ने पीड़ित की शिकायत सुनने और संतुष्ट होने के बाद यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल को फोन करके कहा कि ये बेचारे घूम रहे हैं। अमौसी से हैं। इनका प्रीपेड कनेक्शन है। आपका सिस्टम सही काम नहीं कर रहा है। मैं इनको शक्ति भवन भेज रहा हूं। ये शिकायत आप पर्सनली सुनिए। आपको समझ में आएगा। इसका निस्तारण करिए। कई बार बढ़कर आया बढ़ा बिजली बिल अमौसी से आए पीड़ित ने कहा कि हमारे यहां प्रीपेड मीटर लगा हुआ है। लगातार पिछले चार साल से बिजली बिल जमा कर रहा हूं। पहली बार जून 2025 में 47,000 हजार रुपए का बढ़ा हुआ बिजली बिल आया। इसपर जाकर शिकायत की अधिकारियों से मिला तो बिल को निगेटिव कर दिया गया। इसके बाद फिर से 35 हजार रुपए का रैंडम बिल आ गया। मामले में जाकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी रिचा केजरीवाल से की। उनका कहना है कि इसके बाद फिर से 10 हजार रुपए बिज जमा किया, लेकिन फिर से दोबारा रैंडम तरीके से 25 हजार 150 रुपए का बिजली बिल आ गया। इसके बाद अधिकारियों से कहा कि बिजली बिल जमा करेंगे,लेकिन रैंडम बिल को छोड़कर। इस बीच पीड़ित ने मामले में मंत्री से आए दिन बिजली कटने का मैसेज आने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 1912 और जनसुनवाई पर भी नहीं हुआ समाधान पीड़ित ने मंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि मामले में बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत की। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी समस्या को दर्ज किया गया,लेकिन समाधान के बजाए यह पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया गया। इसपर मंत्री ने अधिकारियों की समस्या को सुनकर मामले में तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की त्रुटि या अन्याय न होने पाए। नहीं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में कई ने की शिकायत मंत्री के लखनऊ स्थित आवास पर हुई जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आए लोगों ने इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, सीवर व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल सुधार सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *