DniNews.Live

दरोगा की पत्नी बोली-फॉर्च्यूनर के लिए पति ने जहर दिया:दहेज में फ्लैट मांगता है, आगरा में SHO बोला- पुलिस वालों का क्या बिगाड़ोगी

आगरा में दरोगा ने फॉर्च्यूनर के लिए अपनी पत्नी को जहर दे दिया, उसे छोड़ कर भाग गया। महिला ने तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों को बुलाया। वे उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे मायके वाले बेटी को इलाज के लिए मथुरा ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दरोगा की पत्नी के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति दहेज में फ्लैट-फॉर्च्यूनर की डिमांड करने लगा। वह आए दिन मुझे मारता-पीटता है। रविवार को उसने मुझे जहर पिला दिया। पति की पोस्टिंग न्यू आगरा थाने में है। मैंने उनके थाने के SHO से भी शिकायत की। इस पर उन्होंने कहा कि तुम पुलिस वालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। अब पूरा मामला विस्तार से…
मीनाक्षी फरीदाबाद के वल्लभगढ़ क्षेत्र के चांदपुर गांव की रहने वाली है। उसकी मां ने बताया कि 21 अप्रैल, 2021 को बदायूं के रामपुर के रहने वाले लोकेश भाटी से बेटी की शादी की थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों का 6 महीने का बच्चा भी है। लोकेश को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर मांगता रहता था। डिमांड न पूरी न होने पर बेटी को तलाक देने की धमकी देता था। लोकेश के अन्य लड़कियों के साथ अफेयर हैं। इसका विरोध करने पर वह बेटी को मारता पीटता है। जब जहर दे दिया तो हमने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन वर्दी का रौब दिखाकर पुलिस हमें ही धमका रही। आज फिर फ्लैट फॉर्च्यूनर के लिए बहस की
दरोगा की पत्नी मीनाक्षी ने बताया- पति लोकेश रविवार को करीब 3 बजे घर पर खाना खाने के लिए आए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने घर पर बात की। कुछ देर बाद फोन काट दिया। इसके बाद मेरे पास आए और बोले मैंने जो कहा था, तुमने जवाब नहीं दिया। मैंने कहा कि क्या जवाब नहीं दिया, तो बोले कि मैंने तुमसे एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए बोला था। पिता ने शादी में 1 करोड़ खर्च किए
मैंने कहा- मेरे पिता ने शादी में एक करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अभी शादी को दो साल हुए हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं कि हम तुम्हें फ्लैट और गाड़ी दे सकें। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, और मुझे जहर दे दिया। मेरी तबीयत खराब होती देख लोकेश घर से भाग गए। इसके बाद पड़ोसियों ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया। SHO बोले- पति दरोगा है, कुछ कर नहीं पाओगी
घर वालों ने पुलिस कमिश्नर और लोकेश के थाने में फोन किया। लेकिन पुलिस ने मुझे हॉस्पिटल ले जाने की जगह डराया और धमकाया। थाना प्रभारी योगेश ने मुझसे कहा- क्यों इसके पीछे पड़ी हैं, क्या इसकी नौकरी खाएगी। वैसे भी ये पुलिस में है, इसका तुम कुछ कर नहीं पाओगी। लोकेश का भाई भी यहीं पास में रहता है। वह पति के जाने के बाद घर आकर मुझसे छेड़छाड़ करता है। जब मैंने उसकी शिकायत लोकेश से की तो उन्होंने मुझे ही मारा। वहीं, दरोगा लोकेश ने बताया- ड्यूटी से देरी से आने पर पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने कोई पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दहेज उत्पीड़न के आरोप गलत हैं। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ———————- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी थाना परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *