भिवानी के थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने डायल 112 कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान जान से मारने की नीयत से गाड़ी की टक्कर मारने के मामले में 2 आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड पर हासिल किया। डायल 112 पर तैनात SPO महिपाल ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें पुलिस को बताया के 1 सितंबर को ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 2 बजे एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया कि एक पिकअप में कुछ व्यक्ति राजीव चौक भिवानी से भैंस चोरी करके गुजरनी की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने बताई गई गाड़ी का पीछा करने पर गाड़ी ड्राइवर ने पालुवास से नाथुवास हाईवे फ्लावर के नीचे जान से करने के नीचे पिकअप से ERV में टक्कर मार दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता को चोटें आई थी। वहीं पुलिस गाड़ी को नुकसान पहुंचा था। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में केस दर्ज किया था। उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने ड्यूटी के दौरान डायल 112 कर्मचारियों पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी की टक्कर मारने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के तहसील खुर्जा गांव बारतोली निवासी कुर्बान और हापुड़ा जिले के शेरपुरा गढ़गंगा निवासी इखलास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात वाले दिन पिकअप गाड़ी को आरोपी कुर्बान चल रहा था, वहीं पिकअप गाड़ी आरोपी इखलास की थी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
https://ift.tt/x0DqtlG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply