प्रयागराज में क्रिकेटर यश दयाल ने अपने होम टाउन में शादी के बाद भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रविवार को शहर के झलवा स्थित होटल मानसरोवर में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे यश दयाल ने पहली बार अपने गृह नगर में इस खास मौके का जश्न मनाया। रिसेप्शन के दौरान वे अपनी पत्नी श्वेता के साथ बेहद खुश नजर आए और दोनों ने साथ में क्लोजअप फोटोशूट भी करवाया। इस खास अवसर पर यश दयाल व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए, जबकि उनकी पत्नी श्वेता ग्रीन साड़ी में सिर पर चुनरी लिए बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों की जोड़ी ने समारोह में चार चांद लगा दिए। हालांकि, इस रिसेप्शन में किसी बड़े वीआईपी मेहमान की मौजूदगी नहीं रही, लेकिन परिवार और करीबी लोगों के बीच यह आयोजन बेहद यादगार रहा।

Leave a Reply