ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। जेवर से नोएडा की ओर जा रही तीन कारें आपस में टकरा गईं। जिसके बाद दो कारों में आग लग गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 20 किलोमीटर माइलस्टोन के पास रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में टाटा पंच, टाटा सूमो और ग्रैंड i10 कारें शामिल थीं। टक्कर के बाद टाटा पंच और टाटा सूमो में आग लग गई, जिससे दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कारें जलकर खाक हो चुकी थीं। दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
https://ift.tt/yRhvNXH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply