उत्तर भारत में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खासतौर पर दिल्ली समेत कई उत्तर भारतीय शहरों से जुड़ी उड़ानों में देरी देखने को मिली, जबकि कुछ उड़ानें रद्द भी करनी पड़ीं। कोहरे के कारण रनवे विजिबिलिटी घटने से पायलटों को टेकऑफ और लैंडिंग में अतिरिक्त समय लगाना पड़ा। दिल्ली रूट की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोहरे का सबसे अधिक असर देखा गया। वर्जिन अटलांटिक एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज, जापान एयरलाइंस, और एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ानें लगभग 50 मिनट से लेकर एक घंटे से अधिक देरी से रवाना हुईं। वहीं इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे 3 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु रूट पर भी दिखा असर मुंबई और हैदराबाद से आने वाली कुछ उड़ानें मामूली देरी के साथ पहुंचीं। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 5 मिनट और मुंबई से आने वाली एयर इंडिया व एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें लगभग 8 मिनट की देरी से पहुंचीं। बेंगलुरु रूट पर भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं रही, हालांकि कुछ उड़ानें मामूली देरी से रवाना हो सकीं। दो उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी कोहरे और परिचालन कारणों से आकासा एयरलाइंस की बेंगलुरु जाने वाली एक उड़ान और इंडिगो की मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
https://ift.tt/opULjJA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply