अलीगढ़ में रविवार को घने कोहरा और कड़ाके की ठंड की रही। शनिवार शाम से जिले में कोहरे की चादर छा गई। रात को विजिबिलिटी शून्य हो गई। रविवार सुबह कोहरे के सड़कों पर हालात बेहद खराब हो गए। शहर के भीतर से लेकर हाईवे तक वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर हेडलाइट और फॉग लाइट के बावजूद सामने का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। तापमान ने बढ़ाई कंपकंपी रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा। वहीं, अधिकतम तापतान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। सर्द हवा के ठंड का असर ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार नमी और शांत हवा की वजह से कोहरा और गहरा हुआ है। अगले 24 घंटों में भी सुबह-शाम घना कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है। हवा जहरीली, AQI बेहद खराब घने कोहरे के साथ प्रदूषण ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अलीगढ़ का AQI बहुत खराब श्रेणी में 307 रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड के मौसम में हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण में ही अटके रहते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों पर पड़ रहा है। रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें लेट कोहरे का सीधा असर रेल संचालन पर भी दिखा। अलीगढ़ होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें कई घंटे की देरी से चलीं। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और स्वर्ण शताब्दी के अलावा दिल्ली से कानपुर जाने वाली कानपुर शताब्दी भी देरी से चल रही है। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार कम रखी गई है। इससे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। सड़कों पर बढ़ा खतरा कम विजिबिलिटी के चलते सुबह के समय खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों और मालवाहक गाड़ियों को दिक्कत हुई। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का सही उपयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा और ठिठुरन बनी रहेगी। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।
https://ift.tt/1AymlC5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply