मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन का तबादला कर उन्हें एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं, मऊ के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी कमलेश बहादुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह गौतम बुद्ध नगर में 49वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के पद पर तैनात थे। इलामारन ने 17 फरवरी 2024 को मऊ जिले के एसपी का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनकी सराहना भी की गई। अब नए एसपी के रूप में कमलेश बहादुर के सामने मऊ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय कायम करना प्रमुख चुनौती होगी। इन तबादलों को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply