DniNews.Live

नगर निगम संपत्तियों से बढ़ाएगा आय, कब्जा भी हटवाएगा:चुन्नीगंज के कन्वेंशन सेंटर का संचालन करेगा नगर निगम, कार्यकारिणी में हुआ डिसीजन

कानपुर नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को मेयर प्रमिला पांडेय व नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में नगर निगम की सपंत्तियों के जरिए आय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नगर निगम की जमीनों पर हुए कब्जों का मामला भी बैठक में उठा। पार्षदों की ओर से नवाबगंज, श्याम नगर, रैना मार्केट में हो रहे कब्जों का मुद्दा उठाया। मेयर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों से सवाल किए, जिसका उत्तर न मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। मेयर ने कहा कि नवाबगंज में स्लाटर हाउस की जमीन पर बिल्डिंग तन गई, रैना मार्केट में अवैध रूप से दुकानों पर निर्माण हो रहे हैं। आखिर नगर निगम सम्पत्ति विभाग कर क्या रहा है। मेयर ने कहा कि बुधवार को एक बार फिर कार्यकारिणी की बैठक होगी। टेंडर किया जाएगा फ्लोट कानपुर स्मार्ट सिटी की ओर से चुन्नीगंज में बनाए गए आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का संचालन नगर निगम अपने हाथ में लेगा। मेयर ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर नगर निगम की जमीन पर बना है. इसलिए इसका संचालन नगर निगम ही करेगा ताकि विभाग की आय बढ़ सके। मेयर ने बताया कि इसको हैंडओवर लेकर स्मार्ट सिटी की ओर से किया गया टेंडर निरस्त किया जायेगा और फिर से टेंडर फ्लोट किए जाएंगे। शहर से हटेंगी अवैध होर्डिंग कार्यकारिणी की बैठक में अवैध होर्डिगों का मामला भी उठा। मेयर ने कहा कि पूरा शहर अवैध विज्ञापनों से पटा है। आज से ही अभियान चलाया जाए। बैठक के दौरान मोतीझील मैदान को कम रेट पर मेले के लिए आवंटित करने का भी मामला आया। मेयर ने बताया कि पिछले नगर आयुक्त ने 3 करोड़ रुपये में डेढ़ महीने के लिए पार्क दिया था तो अब 60 हजार रुपये प्रतिदिन कैसे दे दिया गया। मेयर ने बताया कि जिस अधिकारी ने एलॉट किया है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *