लखनऊ के गुडंबा इलाके में बैंक के डिप्टी मैनेजर ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त कमरे में अकेले थे। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिले। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मूल रूप से गोरखपुर निवासी काजी अहमद जैद (40) लखनऊ में आदिल नगर कल्याणपुर गुडंबा में परिवार के साथ रहते थे। अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर की पहले मंजिल पर बने कमरे में 32 बोर की अवैध पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पत्नी ने लहूलुहान हालत में देखा काफी देर नीचे नहीं आए तो पत्नी तैयबा देखने पहुंची। तब लहूलुहान हालात में मिले जिसे देखकर पत्नी की चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया दो दिन पहले गोंडा रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। वहां से रविवार रात वापस लौटे। इसके बाद सब लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह पत्नी घर का काम करने नीचे आ गई। इस दौरान जैद ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में बैंक में घोटाले की बात सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभतेश श्रीवास्तव का कहना है कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हर एंगल से जांच चल रही है।

Leave a Reply