DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में कोहरे और ठिठुरन से प्रभावित हुआ जन जीवन:ट्रेनें हुई लेट तो हाईवे भी खाली, 8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

मेरठ में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही शहर पर कोहरे की मोटी चादर छा जाती है जो दोपहर तक बनी रहती है। इस कारण कई इलाकों में दृश्यता लगभग शून्य हो गई। ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक कोहरा बना रहा। 8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई और मेरठ का एक्यूआई 328 रिकॉर्ड किया गया।
पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ नजर आने लगा है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और देर रात सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक काम से बाहर निकलने वाले लोग भी पूरी तरह सर्दी से बचाव के इंतजामों में नजर आए।
सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
कोहरे के कारण कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए, जिससे हादसों की आशंका बनी रही। दिल्ली–देहरादून हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही और दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और मरीजों को झेलनी पड़ी।
अलाव और हीटर का सहारा
बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने भी नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं और आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।


https://ift.tt/JXH7QWF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *